स्वाइन फ्लू : 20 निजी प्रयोगशालाओं को मिली जांच की इजाजत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या 18 से बढ़ाकर 23 कर दी है। 20 निजी प्रयोगशालाओं को भी जांच करने की इजाजत दी गई है।"

आजाद ने इस संदर्भ में कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य मंत्रालय निरीक्षण करने के बाद और प्रयोगशालाओं को जांच करने की इजाजत देगा, बशर्ते उनकी गुणवत्ता सटीक होनी चाहिए।"

वह राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। आजाद ने कहा, "हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर आंकड़ों की फिर से जांच करेंगे और फिर आपको बताएंगे कि इस बीमारी से अब तक कितनी मौतें हुई हैं। देश में स्वाइन फ्लू पर अब तक अच्छी तरह नियंत्रण किया गया है। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"

गौरतलब है कि गुरुवार को ही देश भर में 159 नए मामले सामने आए। अब तक 2,401 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+