हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश (लीड-1)
मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक ने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है।
सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य विधानसभा को भंग करने का फैसला हुआ और इस संबंध में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के पास सिफारिश भेज दी गई है।
लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस राज्य में निर्धारित समय से पूर्व चुनाव चाह रही थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
90 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव अक्टूबर महीने में होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications