राजधानी में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत

Swine Flu
नई दिल्ली। राजधानी में गुरुवार को स्‍वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया। लेकिन उसके ठीक बाद एक और मौत से दिल्‍लीवासी हलकान हो गए हैं। गुरुवार को यहां 31 साल के एक पुरुष और 38 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई।

लोहिया अस्‍पताल में हुई मौत

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन. के. चतुर्वेदी ने बताया कि गुड़गांव निवासी सम्राट पांडेय की गुरुवार को मौत हो गई। उसे चार दिन पहले इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था और उसके हृदय और फेफेड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि सम्राट की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुल 28 मौतों की पुष्टि की थी।

आंकड़ों में स्‍वाइन फ्लू

बयान के अनुसार मौत के मामलों में पुणे (13), मुंबई (3), बेंगलुरू (5), नासिक (3), अहमदाबाद (1), वड़ोदरा (1), चेन्नई (1) और तिरुवनंतपुरम (1) शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सामने आए मामलों में मुंबई (48), पुणे (36), नासिक (3), औरंगाबाद (3), राजकोट (3), लातूर (3), नांनेड़ (2), नागपुर (13), धुले (5), चेन्नई (30), कोयंबटूर (9), दिल्ली (25), बेंगलुरू (17), मंगलौर (1), गुड़गांव (3), सूरत (2), बुल्ढन (1), रत्नागिरी (2), बीड़ (2), अहमदनगर (1), कोल्हापुर (1), सतारा (1), डिब्रूगढ़ (1), जामनगर (1), वड़ोदरा (1), अहमदाबाद (1), दमन (1) शामिल हैं।

फ्लू से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में एक केंद्रीय टीम तैनात है जो फ्लू से निपटने के लिए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में राज्य सरकार को सहयोग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+