Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फोर्ब्स की पावर लिस्ट में सोनिया, कोचर

Sonia Gandhi
न्यूयार्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोचर विश्व की 20 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में दोनों को शीर्ष 20 में शामिल किया है।

फोर्ब्स पत्रिका की इस सूची में चंदा कोचर 20वें पायदान पर, जबकि सोनिया गांधी 13वें स्थान पर हैं। जर्मनी की चासंलर एजेंला मार्केल सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन की चेयरपर्सन शाइला बेयर दूसरे और भारतीय मूल की पेप्सीको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूयी तीसरे पायदान पर हैं।

सोनिया गांधी और चंदा कोचर के अलावा बायोकान की किरण मजुमदार शा भी इस सूची में शामिल हैं। उन्हें 91वें पायदान पर रखा गया है। पिछले साल की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष 21वें स्थान पर थी जबकि मजुमदार 99वें पायदान पर थी। नूयी ने इस बार भी सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है।

बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को इस बार सूची में कोई स्थान नहीं मिला जबकि पिछली बार वह 59वें पायदान पर थी।

सोनिया के बारे में फोर्ब्स ने लिखा है कि 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखने के बाद से अभी भी भी उनका राजनीति में वर्चस्व बरकरार है। पत्रिका ने कोचर के बारे में लिखा है कि इस साल मई में भारत के दूसरे बड़े बैंक के प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बैंक के खुदरा कारोबार को नई मुकाम पर पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+