स्कूल बस में आग, 10 बच्चे घायल

घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल शहर में हुई। गुरुवार सुबह जब बच्चे स्कूल की बस में सवार होकर जा रहे थे तभी बस में आग लग गई। आग की चपाट में आने पर बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। उन्होंने कहा घटना की जांच की जा रही है। स्वाईन फ्लू की वजह से 10 दिन तक स्कूल बंद रहने के बाद बच्चे पहले दिन स्कूल जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications