अफगानिस्तानः राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरु

चुनावों के मद्देनज़र देश में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। राजधानी काबुल के चारों ओर हेलीकॉप्टरों से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के तहत कई अतिरिक्त चौकियां बनाई हैं। काबुल के पास एक कार में लगे लाउडस्पीकर से लोगों को मत देने के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।
दूसरी ओर तालिबान ने चुनावों को असफल करने और मतदान करने वालों को इसकी सजा भुगतने की चेतावनी जारी की है। खबर यह भी है कि कांधार शहर के एक मतदान केंद्र पर मतदान शुरु होने से कुछ मिनट पहले चार रॉकेट दागे गए।
अफगानिस्तान के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग के अनुसार यहां लगभग 1.7 करोड़ मतदाता 6,500 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव के प्राथमिक परिणामों की घोषणा शनिवार को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications