Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फकीर मोहम्‍मद तालिबान का नया चीफ

Faqir Mohammad
पेशावर। आतंकवादी संगठन तहरीके तालिबान पाकिस्तान के मुखिया बैतुल्ला महसूद अभी जिंदा है, लेकिन बीमार होने के कारण कामकाज से दूर है, लिहाजा उसके सहयोगी मौलवी फकीर मोहम्‍मद को संगठन का कार्यकारी प्रमुख चुना गया है। यह बात खुद फकीर मोहम्‍द ने एक अज्ञात स्‍थान से बीबीसी के कार्यालय को फोन करके बताई।

तालिबान कमांडर फकीर मोहम्मद ने बताया कि तालिबानी पंचायत 'शूरा" की बैठक दो दिन तक चली, जिसमें उसे तहरीके तालिबान का मुखिया चुना गया है। उसने कहा “बैतुल्ला की अनुपस्थिति में मैं टीटीपी के उपाध्यक्ष होने की घोषणा करता हूं।"

जिंदा है बैतुल्‍ला महसूद

फकीर ने फोन पर बताया क‍ि बैठक में उसे कार्यकारी मुखिया चुने जाने के बाद मुस्लिम खान को तालिबान का मुख्‍य प्रवक्‍ता बनाया गया है।

फकीर मोहम्मद ने कहा कि बैतुल्ला महसूद अभी भी जिंदा है। वह गम्भीर रूप से बीमार है। उसने कहा, “बैतुल्‍ला के मारे जाने के कोई साक्ष्‍य नहीं हैं। उसने कहा कि बैतुल्‍ला के मारे जाने के पाकिस्‍तान और अमेरिका के दावे झूठे हैं। दो दिन पहले ही मैंने बैतुल्ला से बात की है और उसने कहा है कि जल्द ही उसका संदेश मीडिया के लिए जारी किया जाएगा।" फकीर ने कहा कि उसके कार्यकारी मुखिया बनने का समर्थन वरिष्ठ कमांडर हकीमुल्लाह महसूद और वली उर रहमान ने भी किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में बैतुल्‍ला महसूद के ससुराल पर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों के मारे गए। पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि उसी हमले में बैतुल्‍ला महसूद भी मारा गया। पाकिस्‍तान सरकार ने भी महसूद के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+