बगदाद हमलाः सेना के अधिकारी हिरासत में

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय अखबार 'अल सबाह' में गुरुवार को छपे इराकी सेना के बयान में कहा गया है, "बाब अल-मोअज्जम और अल-सालिहिया इलाके के सुरक्षा अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। इन इलाकों में हुए विस्फोटों के बारे में इनसे पूछताछ की जाएगी।"
गौरतलब है कि कार बम विस्फोटों और मोर्टार से किए गए विस्फोटों सहित बगदाद में बुधवार को लगभग विस्फोट हुए थे। इनमें सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications