जसवंत की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध

गुजरात के लोगों का अपमान
गुजरात सरकार ने बुधवार देर रात यह फैसला सुनाया। राज्य सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास ने बताया, "उस नाजुक कालखंड के दौरान पटेल की भूमिका के बारे में बिना किसी सबूत के किसी तरह का संदर्भ देना गुजरात के लोगों का अपमान है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
ज्ञात को इसके पहले जसवंत सिंह को दिन में ही सोमवार को बाजार में आई उनकी किताब 'जिन्ना: इंडिया - पार्टीशन - इंडिपेंडेंस' के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications