भाजपा नेता शीमा रिजवी का निधन

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज होने की वजह से हुई। ब्रेन हेमरेज होने पर डा. रिजवी की ब्रेन सर्जरी करनी पड़ी थी। इसके बावजूद उन्हें नही बचाया जा सका। वो 47 वर्ष की थीं।
एलयू में उर्दू विभाग की हेड थीं
सीमा रिजवी पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय डा. एजाज रिजवी की पुत्री थीं। वो लखनऊ यूनिवर्सिटी में उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष होने के साथ-साथ असिस्टेंट प्रोक्टर भी थीं। इसके अलावा वो कैलाश छात्रावास की प्रोवोस्ट भी रह चुकी थीं। डा. रिजवी ने एक दर्जन से ज्यादा किताबें खिलीं। वो लखनऊ दूरदर्शन के लिए न्यूज रीडर के रूप में भी काम कर चुकी थीं।
डा. रिज़वी के निधन पर मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं भाजपा कार्यालयों और लखनऊ यूनिवर्सिटी में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पहले गोमतीनगर स्थित उनके आवास ले जाया गया उसके बाद भाजपा मुख्यालय और फिर यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग भी लाया गया। उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर के बीच ऐशबाग कब्रिस्तान में दफ्ना दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications