बीडीआर का होगा कायपलट, नाम के साथ बदलेगी वर्दी
इसी वर्ष बीडीआर जवानों की विद्रोह में 73 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर अधिकारी थे। इसी की मद्देनजर इसमें बदलाव किया जा रहा है। अब बीडीआर की जगह इसका नाम 'बॉर्डर गॉर्ड बांग्लादेश' (बीजीबी) होगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री कर्नल (सेवानिविृत्त) फारुक खान के हवाले से गुरुवार को खबर दी है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बैठक के दौरान यह नया नाम चुना। जवानों के बिल्ले में मामूली बदलाव होगा। इन सभी बदलावों को संसद में एक अधिनियम पारित करा कर मूर्त रूप दिया जाएगा।
बैठक में शिरकत करने वाले खान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कई प्रस्तावित नामों में इस नाम का चुनाव किया। उन्होंने वर्दी के लिए भूरा रंग और बिल्ले में भी मामूली बदलाव का निर्देश दिया।"
'बीडीआर ऑर्डर 1972' में भी परिवर्तन का प्रस्ताव है क्योंकि इसमें इस बात का उल्लेख ही नहीं है कि हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और आगजनी जैसे संगीन अपराधों के मामले में बीडीआर जवानों पर मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications