अर्जेटीना में दुराचारी पिता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इटाटी शहर में 74 वर्षीय पिता को पुलिस ने उसकी 29 वर्षीया बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार किया। बाद में उसकी अन्य दो बेटियों ने भी उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
बेटी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि जब वह 12 साल की थी तो तभी से ही उसके पिता उसके साथ बलात्कार करते थे। पिता से उसके सात बच्चे-दो बेटियां और पांच बेटे हैं। आरोपी की पुत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पिता उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ भी पिता यौन दुर्व्यवहार किया करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications