मध्य प्रदेश में जमाखोरों से बरामद चीनी पर फैसला जल्दी
प्रदेश में चीनी के दामों में आए अचानक उछाल के बाद छापामारी अभियान शुरू हुआ है। अब तक जमाखोरों से 35 हजार क्विंटल चीनी बरामद की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री पारस जैन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि 20 क्विंटल से अधिक चीनी रखने पर लाइसेंस अनिवार्य किए जाने के बाद जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अब तक बरामद 35 हजार क्विंटल चीनी का क्या किया जाए इस पर जल्दी ही फैसला लेकर नीति बनाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications