पुणे में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
पुणे, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे के निजी अस्पतालों में बुधवार को दो और व्यक्तियों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
महाराष्ट्र स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने बुधवार रात आईएएनएस को बताया कि 52 वर्षीय विजय अवधाडे की केईएम अस्पताल और 62 साल के नरेंद्र देशपांडे की सहयाद्री अस्पताल में मौत हो गई।
अवघाडे ने तड़के 3.45 बजे दम तोड़ा जबकि देशपांडे की मौत रात आठ बजे हुई।
महाराष्ट्र में अब तक स्वाइन फ्लू से 21 मौते हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications