जसवंत सिंह दिल्ली रवाना
ओबरॉय समूह के होटल सेसिल के एक अधिकारी ने आईएएएनस को बताया, "जसवंत सिंह गुरुवार सुबह सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। वह मंगलवार दोपहर यहां पहुंचे थे।"
जसवंत सिंह बुधवार को शुरू हुई भाजपा की तीन दिन की चिंतन बैठक में हिस्सा लेने यहां आए थे लेकिन उन्हें इसमें हिस्सा न लेने के लिए कहा गया और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "हमने जसवंत सिंह के लिए अतिथि गृह में ठहरने की इंतजाम किया था। परंतु अंतिम समय पर पता चला कि उन्होंने कहीं बाहर अपने लिए कमरा बुक करवा लिया है।"
जसवंत सिंह ने अपनी पुस्तक 'जिन्ना : इंडिया-पार्टिशन-इंडीपेंडेस' के कारण पार्टी को नाराज कर दिया था। इस पुस्तक का सोमवार को नई दिल्ली में विमोचन हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications