स्कूल बस में आग लगने से 10 बच्चे घायल
पुलिस के अनुसार नवी मुंबई स्थित सी.के.टी. हाईस्कूल जा रही एक मिनी बस में सुबह लगभग 6.50 आग लग गई। स्वाई फ्लू की वजह से 10 दिन तक स्कूल बंद रहने के बाद बच्चे पहले दिन स्कूल जा रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। उन्होंने कहा घटना की जांच की जा रही है।
सी.के.टी. हाईस्कूल के प्रधानाचार्य एस.टी.घाडगे ने कहा कि घायल बच्चों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications