दुर्लभ चांदी सिक्कों के साथ 3 गिरफ्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना-प्रभारी डी.बी.राय ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार देर शाम संदीप होटल के निकट राजेश सिंह, आदित्य सिंह और मुकेश नाम के तीन युवकों को 68 किलोग्राम चांदी के दुर्लभ सिक्कों के साथ गिरफ्तार किया गया।
राय ने बताया कि देवरिया निवासी तीनों युवक इन सिक्कों को बेचने की फिराक में वाराणसी आए थे। उन्होंने बताया कि बरामद सिक्के सन 1861 के हैं। इन पर महारानी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम के चित्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications