अफगानिस्तान में मतदान के दौरान 50 की मौत
आंतरिक मंत्री हनीफ अतमर ने बताया कि चुनावी हिंसा में नौ पुलिसकर्मियों और नौ नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 14 पुलिसकर्मी और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं।
इसके अलावा रक्षा मंत्री अब्दुल रहीम वर्दाक के अनुसार आठ सैनिकों की मौत हुई है और 25 जख्मी हुए हैं। चार आत्मघाती हमलावर भी मारे गए हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी बगलान प्रांत में विभिन्न मुठभेड़ों में 21 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications