राष्ट्रमंडल खेलों से पहले पूर्वी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर : दीक्षित

दीक्षित ने बुधवार को उद्योग सदन पटपड़गंज में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यमुनापार के पहले ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस नए अडिटोरियम से उद्योग एवं व्यापार जगत के लोगों को अपनी संगोष्ठी, सेमिनार और अन्य व्यावसायिक परिचर्चा करने में आसानी होगी।

दीक्षित ने कहा कि आज से करीब 8-10 साल पहले यमुनापार को दिल्ली के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पिछड़े क्षेत्रों में माना जाता था। लेकिन कुछ वषों में यमुनापार क्षेत्र में विकास के अनगिनत कार्य पूरे होने से यहां की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। यमुनापार में आधुनिक अस्पताल, शिक्षण संस्थान, कई फ्लाईओवरों का निर्माण के बाद अब यह क्षेत्र किसी भी ²ष्टि से नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली की तुलना में कम नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से यमुनापार क्षेत्र में विकास के और भी कार्य पूरे किए जाने हैं। इस कड़ी में खेलगांव के निर्माण के साथ-साथ मेट्रो का विस्तार भी होना है। इतना ही नहीं आईटीओ चुंगी के पास फ्लाईओवर बनने के बाद विकास मार्ग पर यातायात और सुगम हो जाएगा।

इस अवसर पर दिल्ली के उद्योग मंत्री श्री हारून यूसुफ ने कहा कि इस नए अडिटोरियम के बनने से उद्योग जगत से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अडियो-वीडियो और कांफ्रेंसिंग सुविधाओं से लैस इस अडिटोरियम में 350 लोगों के बौठने की क्षमता है। दिल्ली राज्य औद्योगिक ढांचागत विकास निगम ने इस अडिटोरियम को 5 करोड़ रुपए की लागत से तौयार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+