शेयर बाजारों में तेजी
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के रुख के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 14,930.05 पर खुला। सुबह करीब 10.16 बजे यह 15,082.92 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 14,809.64 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' में भी बढ़त का रुख देखा गया और बढ़त के साथ 4394.35 पर खुला। करीब इसी समय यह भी बढ़त के रुख के साथ 4471.70 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4394.10 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications