इमरान-बेनजीर के संबंध जोड़ने पर जरदारी परिवार दुखी

लंदन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने गुरुवार को कहा है कि एक नई किताब में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और क्रिकेटर इमरान खान के कालेज के दिनों में 'नजदीकी रिश्तों' का दावा करने से पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और भुट्टो परिवार के अन्य सदस्यों को गहरा दुख पहुंचा है।

बेनजीर भुट्टो के परिवार के विश्वसनीय नजदीकी मित्र उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने कहा कि इमरान खान के जीवनी लेखक क्रिस्टोफर स्टैनफोर्ड आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के दिनों में इमरान और बेनजीर के बीच गहरे रिश्ते होने के बारे में कोई भी सबूत नहीं दे सके।

लंदन में मीडिया के प्रश्नों का सामना कर रहे हसन ने आईएएनएस से कहा कि इस आधारहीन, शर्मनाक कहानी से उन्हें निजी रूप से काफी दुख हुआ है। इससे भी अधिक राष्ट्रपति और बेनजीर के बच्चों तथा परिवार के लोगों को दुख हुआ है।

बेनजीर भुट्टो की दिसंबर 2007 में हुई हत्या से पहले उन्हें 35 वर्षो से जानने वाले हसन ने एक अन्य बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री उनकी छोटी बहन के समान थीं। कोई भी उनके निर्दोष चरित्र पर उंगली नहीं उठा सकता।

हसन ने कहा कि उनका कोई भी प्रेम प्रसंग नहीं रहा और राष्ट्रपति जरदारी से उनका विवाह पाकिस्तानी परंपरा के अनुसार दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ।

उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं इमरान खान की नई जीवनी को बेचने का ओछा तरीका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+