सोनिया, कोचर व नूयी ने क्लिंटन को पीछे छोड़ा (लीड-1)

फोर्ब्स पत्रिका की ओर से गुरुवार को जारी की गई इस सूची में पहला स्थान जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को मिला है जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका की फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस की अध्यक्ष शीला बेयर हैं। नूयी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं जबकि सोनिया गांधी 13 वें, कोचर 20वें और मजूमदार शॉ 91वें स्थान पर हैं।

हिलेरी क्लिंटन को इस सूची में 36वें पायदान पर रखा गया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाने में पहली बार सफल रही हैं।

फोर्ब्स ने सोनिया के बारे में लिखा है, "इटली में जन्मी और भारत की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी, 1990 में अपनी अनिच्छा के बावजूद राजनीति में आने के बाद, आज भी देश की राजनीति की प्रमुख शक्ति है।"

इसमें कहा गया है, "मई महीने में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता से वह और मजबूत होकर उभरी हैं।"

पत्रिका ने नूयी के बारे में कहा, "पेप्सीको के प्रमुख पेय कारोबार में गिरते लाभ को सुधारने की दिशा में वह संघर्ष कर रही हैं। अधिग्रहण की बजाए वह नई खोज करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं। कंपनी नए उत्पादों को बाजार में ला रही है और वर्ष 2009 में उन्होंने उत्पादों के विपणन और उन्हें नए सिरे से पेश करने का लक्ष्य रखा है।"

कोचर के बारे में पत्रिका में कहा गया है, "दिसम्बर महीने में कोचर को जब आईसीआईसीआई बैंक की पहली महिला प्रमुख बनाया गया तो देश में हलचल पैदा हो गई थी। वह काम के दौरान साड़ी पहनती हैं और इनमें से कुछ का तो डिजाइन वह खुद ही तैयार करती हैं। मई महीने में बैंक प्रमुख बनने के बाद वह अब 100 अरब डॉलर की परिसंपत्ति वाले बैंक का कार्यभार संभाल रही है। बिजनेस स्कूल में टॉप करने के बाद 25 वर्ष पहले उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से ही बतौर प्रशिक्षु अपना करियर आरंभ किया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+