पूर्व राकांपा नेता पद्मसिंह पाटिल के खिलाफ आरोप पत्र दायर
मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पाटिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एजाज खान ने आईएएनएस को बताया कि पनवेल के मजिस्ट्रेट मंगला ए.एम. के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया।
पनवेल के समीप कलम्बोली में कांग्रेस के नेता पवन राजे निंबालकर और उनके कार चालक समाद अब्दुल वाहिद काजी की तीन फरवरी 2006 को हत्या कर दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि पाटिल को सात जून को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications