पोलियो उन्मूलन के लिए 32 अरब रुपये मंजूर
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक के बाद गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा कि मुख्य उद्देश्य पोलियो संक्रमण को शून्य तक ले आना और पोलियो उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र हासिल करना है।
उन्होंने कहा, "हम वर्ष 2007 की तय समय सीमा तक लक्ष्य पाने में विफल रहे। अब हम इसे वर्ष 2011-12 में हासिल करने की आशा कर रहे हैं।"
चिदंबरम ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार की स्थिति पर नजदीकी निगाह रखने का निर्देश दिया। नई रणनीति में उत्तर प्रदेश और बिहार पर जोर होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में वर्ष 2006, 2007, 2008 में पोलियो के क्रमश: 676, 874 और 559 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications