पाकिस्तान ने शुरू किया चालक रहित विमान का निर्माण
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल जियो टीवी ने खबर दी है कि इस पायलट रहित विमान को 'फाल्को यूएवी' नाम से जाना जाएगा। इसका निर्माण कामरा एरोनॉटिकल कांप्लेक्स में इटली की कंपनी-सेलेक्स गालेलियो की मदद से किया जा रहा है।
कामरा एरोनॉटिकल कांप्लेक्स के प्रमुख चीफ एअर मार्शल फरहत सुहैन ने बताया कि फाल्को यूएवी देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे पाकिस्तानी वायुसेना को पेशेवर रूप दिया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications