पीआरपी का कांग्रेस में विलय नहीं : चिरंजीवी (लीड-1)

हैदराबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के अध्यक्ष व तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने कहा है कि उनकी पार्टी की कांग्रेस में विलय संबंधी जो खबरें चल रही हैं वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से राजनीति में आए थे उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगों की सेवा करते रहेंगे।

चिरंजीवी ने मीडिया में छपी पार्टी का कांग्रेस में विलय संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा, "तेलुगु के दो अखबार अपना हित साधने के लिए पार्टी और जनता में यह भ्रम पैदा करना करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "पीआरपी का गला घोंटने के लिए यह रिपोर्ट इन अखबारों ने छापी है। पार्टी का झंडा नीचे करने का मतलब है जिस मां ने मुझे जन्म दिया है उसी का गला घोंटना। पार्टी का झंडा कोई नीचे नहीं कर सकता है।"

दरअसल स्थानीय मीडिया में यह खबरें छपी थी कि चिरंजीवी पर उनकी ही पार्टी के विधायक अब पार्टी का कांग्रेस में विलय करने का उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं।

इन रिपोर्टो में कहा गया था कि विधानसभा चुनाव के तीन महीने बाद पीआरपी के 18 में से पांच विधायक पीआरपी का कांग्रेस में विलय चाहते हैं।

इसके मुताबिक पांचों विधायकों ने बुधवार रात इस विषय पर चिरंजीवी के रिश्तेदार व पार्टी के महासचिव अल्लु अरविंद से चर्चा की। देर रात तक चली इस बैठक के बाद अरविंद ने विधायकों से कहा कि उन्हें उनके प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम से कम एक महीने का समय चाहिए।

पीआरपी के प्रवक्ता वासीरेड्डी पद्मा ने इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पीआरपी का कांग्रेस में विलय जैसी कोई बात नहीं है। इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। एक या दो विधायक जरूर कांग्रेस या तेदेपा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन पूरी पार्टी उन पर निर्भर नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+