अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आरंभ
काबुल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में दूसरे राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान आरंभ हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खबरों में कहा गया है कि कांधार शहर के एक मतदान केंद्र पर मतदान आरंभ होने से कुछ मिनट पहले चार रॉकेट दागे गए।
अफगानिस्तान के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग के अनुसार यहां लगभग 1.7 करोड़ मतदाता 6,500 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications