मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ी संदिग्ध मरीजों की संख्या
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के चिकित्सक डा. सी. बी. सोलंकी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को भोपाल के चार और इंदौर के चार संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आई है, जो निगेटिव है। उन्होंने बताया है कि बीते दो दिनों में प्रदेश में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
प्रदेश में अब तक स्वाइन लू के 70 संदिग्ध मामले सामने आए है। इनके नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। प्रदेश के 70 में से 22 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
डा. सी. बी. सोलंकी ने बताया है कि अभी तक मिले 70 संदिग्ध मरीजों में से भोपाल के 11, इंदौर के सात, जबलपुर के तीन और रीवा के एक मरीज के नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है जो निगेटिव निकली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications