बगदाद हमले की अमेरिका ने निंदा की
वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने बुधवार को इराक की राजधानी बगदाद में हुए विस्फोटों की निंदा की है। इन विस्फोटों में कम से कम 90 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा, "ये आतंकवादी हमले इराक में हो रही प्रगति और सुरक्षा बलों की उपलब्ध्यिों को नजरअंदाज करने के मकसद से किए गए।"
उन्होंने कहा, "हमारा विश्वास है कि आतंकवादी इराक के लोगों के एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के प्रयासों को कमजोर नहीं कर पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications