हार से संबंधित दस्तावेज नहीं आया चिंतन बैठक में : राजनाथ
राजनाथ ने एक बयान जारी कर कहा, "चिंतन बैठक में लोकसभा चुनाव की हार से संबंधित ऐसा कोई दस्तावेज नहीं रखा गया जिसका कि मीडिया में जिक्र किया जा रहा है। मीडिया में चल रही इस प्रकार की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद, काल्पनिक और सच्चाई से परे है।"
गौरतलब है कि गुरुवार को कुछ समाचार चैनलों ने यह दावा किया कि चिंतन बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता बाल आप्टे की ओर से लोकसभा चुनाव में हार से संबंधित एक दस्तावेज सौंपा गया है जिनमें अप्रत्यक्ष रूप से आडवाणी, मोदी और जेटली को जिम्मेदार ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications