'राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस' पर जयपुर में राष्ट्रीय समारोह
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनमें मैराथन दौड़ भी शामिल है। इस वर्ष अक्षय ऊर्जा दौड़ के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पुरुषों के लिए 21 किलोमीटर तथा महिलाओं के लिए 16 किलोमीटर की मैराथन होगी।
दोनों वर्गो के लिए अलग-अलग पहला पुरस्कार 51,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 31,000 रुपये तथा तीसरा पुरस्कार 21,000 रुपये का रखा गया है।
मुख्य समारोह 20 अगस्त, 2009 को बिरला प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूख अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
दरअसल, राजीव गांधी की सोच थी कि वैज्ञानिक क्षेत्र में विकास देश को 21वीं सदी में नई उपलब्धियों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।
नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मंत्रालय नवीकरणीय ऊर्जा रुाोतों जैसे, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पनबिजली, बायोमास और शहरी एवं औद्योगिक कचरे के सफल उपयोग के लिए तकनीक अविष्कारों को बढ़ावा दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications