भाजपा ने की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "मणिपुर उबल रहा है। फर्जी मुठभेड़ की घटना से लोगों में आक्रोश है। 15 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन ने राज्य को पंगु बना दिया है। लोगों में मुख्यमंत्री के खिलाफ भारी आक्रोश है।"
उन्होंने कहा, "गत सात महीनों में पुलिस ने 219 से भी अधिक लोगों को मार गिराया है। इनमें से अधिकांश निर्दोष थे। राज्य में संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह चरमरा गई है। इसलिए हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications