चिदंबरम-रोमर ने की आतंकवाद विरोधी सहयोग पर चर्चा
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम और रोमर के बीच विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा में आतंकवाद विरोधी उपायों में सहयोग भी शामिल था।
नार्थ ब्लाक में गृहमंत्री के कार्यालय में बंद दरवाजे के भीतर हुई 35 मिनट की वार्ता के बाद रोमर ने पत्रकारों से कहा कि यह एक अच्छी बैठक थी।
मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों की जांच में अमेरिकी सरकार के मूल्यवान सहयोग की पृष्ठभूमि में यह बैठक हुई है।
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हमले के लिए भारत आने के दौरान आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए गए ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम का पता लगाने में मदद की और कहा कि इसका मार्ग कराची से मुंबई था।
उल्लेखनीय है कि करीब एक पखवाड़े पहले ही एफबीआई अधिकारियों ने हमले से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान मुंबई की अदालत में गवाही दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications