शादी से मना करने पर युवती को गोली मारी
जिले के कोखराज थाना-प्रभारी संतोष अवस्थी ने आईएएनएस को बताया कि सिकंदरपुर बजहा गांव का तनवीर अहमद(28) राइफल लेकर गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय गया और वहां शिक्षा मित्र नेहा श्रीवास्तव के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। निधि द्वारा शादी से इंकार करने पर तनवीर से पहले उसे गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। निधि गंभीर रूप से घायल हो गई जबिक तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
अवस्थी ने बताया कि निधि के कंधे पर गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अवस्थी ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तनवीर, निधि से प्रेम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications