संदिग्ध हालात में मृत बाघिन के शावक सुरक्षित
बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान के संचालक सी. के. पाटिल ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि पतौर परिक्षेत्र में मंगलवार की शाम को बाघिन का शव मिला था। इस बाघिन ने दिसंबर 2008 में तीन शावकों को जन्म दिया था जिन्हें खोज लिया गया है। तीनों ही शावक सुरक्षित है।
बाघिन की मौत के बाद पूरा उद्यान प्रबंधन शावकों को लेकर चिंतित था जिनके गुरुवार को सही सलामत मिल जाने पर सभी ने राहत की सांस ली है। पाटिल ने बताया है कि बाघिन का पोस्टमार्टम हो चुका है और उसके बिसरा को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब सागर और पशु चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications