उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 12 नए मामले
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोले ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि करीब 60 नमूनों की जांच के बाद 12 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है। ढोले ने बताया कि सभी बारह मरीजों का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में ही है।
एसजीपीजीआईएमएस के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को 30 नए संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आए हैं।
प्रदेश के महानिदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर.आर.भारती ने कहा कि सभी 71 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों(सीएमओ) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications