चिरंजीवी पर प्रजा राज्यम का कांग्रेस में विलय का दबाव
विधानसभा चुनाव के तीन महीने बाद पीआरपी के 18 में से पांच विधायक चाहते हैं कि पीआरपी का कांग्रेस में विलय हो।
पांचों विधायकों ने बुधवार रात इस विषय पर चिरंजीवी के रिश्तेदार व पार्टी के महासचिव अल्लु अरविंद से चर्चा की। देर रात तक चली इस बैठक के बाद अरविंद ने विधायकों से कहा कि उन्हें उनके प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम से कम एक महीने का समय चाहिए।
पीआरपी नेताओं का हालांकि कहना है कि भले ही पार्टी के कुछ विधायक कांग्रेस या तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) में शामिल होना चाहते हों लेकिन चिरंजीवी के नेतृत्व में पीआरपी का अस्तित्व बरकरार रहेगा।
पीआरपी के प्रवक्ता वासीरेड्डी पद्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पीआरपी का कांग्रेस में विलय जैसी कोई बात नहीं है। इन खबरों में तनिक भी सच्चाई नहीं है। एक या दो विधायक जरूर कांग्रेस या तेदेपा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन पूरी पार्टी उन पर निर्भर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications