बिहार में स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला
पटना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में गुरुवार को स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है और उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। राज्य में अब तक नौ संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज पुष्टि हुई है।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ शंकर प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के नौ संदिग्ध लोगों के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में गुरुवार को एक संदिग्ध मरीज का नमूना लिया गया है। यह व्यक्ति पटना का ही रहने वाला बताया जाता है।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के समन्वयक डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक बिहार में सिर्फ एक व्यक्ति में फ्लू की पुष्टि हुई है। बिहार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी में फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications