मातृभूमि से प्रवासियों के रिश्ते अहम : मनमोहन
न्यूयार्क में जीओपीआईओ की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ पर न्यूयार्क में 20-23 अगस्त को आयोजित एक समारोह में भेजे एक संदेश में मनमोहन सिंह ने कहा, "विशाल प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों को बढ़ावा देने और उनकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए जीओपीआईओ अग्रणी संगठन और अद्वितीय मंच के रूप में उभरा है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "संगठन ने प्रवासी भारतीयों और भारत सरकार के बीच संबंधों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूरी दुनिया में फैले प्रवासी भारतीयों का मातृभूमि से संबंध मूल्यवान है। मेरी आशा है कि ऐसे आयोजनों से वे अपना विस्तार जारी रखेंगे।"
जीओपीआईओ इंटरनेशनल का गठन न्यूयार्क में वर्ष 1989 में हुआ था। अब यह एक वैश्विक संगठन का रूप ले चुका है, जो भारतीय मूल के प्रवासी लोगों के हितों को बढ़ावा देने के कार्य में लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications