अनाज और दालों का समर्थन मूल्य बढ़ा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गुरुवार को गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया कि धान के मूल्य में प्रति क्विं टल 100 रुपये और दालों के मूल्य में प्रति क्विं टल 300 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
इस वृद्धि के बाद अब सामान्य धान का मूल्य 850 रुपये प्रति क्विंटल की बजाय 950 रुपये प्रति क्विंटल होगा और उच्च किस्म के धान का मूल्य 880 की जगह 980 रुपये प्रति क्विं टल होगा।
चिदंबरम ने कहा, "सूखा से स्थिति में लगातार परिवर्तन हो रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को राहत मिलेगी।"
दालों का समर्थन मूल्य बढ़ने से अब तूर की दाल का मूल्य 2,000 रुपये की जगह 2,300 रुपये प्रति क्विं टल, मूंग की दाल का मूल्य 2,520 रुपये के स्थान पर 2,760 रुपये प्रति क्विं टल और तिलहन का मूल्य 2,750 रुपये की बजाय अब 2,850 रुपये प्रति क्विं टल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications