बगदाद में बम विस्फोट, 2 मरे
बगदाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में साइकिल बम विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार साइकिल बम में विस्फोट अल-रशीद स्ट्रीट में हुआ। इस धमाके में ट्रेवल कंपनियों के कई कार्यालयों की इमारतों को नुकसान पहुंचा।
बुधवार को यहां हुए विस्फोटों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 1200 से ज्यादा घायल हो गए थे। इन विस्फोटों के सिलसिले में पुलिस और सेना के 10 अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। हाल के वर्षो में हमले की सबसे बड़ी घटना थी।
इराक में साइकिल बम विस्फोट पहले भी होते रहे हैं। सामान्यत: यह कार बम जितने घातक नहीं होते लेकिन इनका पता लगाना बहुत कठिन होता है।
जून 2006 में बाकुबा शहर में साइकिल बम विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications