भ्रष्टाचार के आरोपी 2 पूर्व मंत्रियों से होगी पूछताछ
राज्य के पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक हरिनारायण राय और झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का ने 17 अगस्त को सतर्कता अदालत में आत्मसमर्पण किया था और इन दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों के खिलाफ 27 जून को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और तभी से ये फरार चल रहे थे।
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एक्का और राय से पूछताछ करेंगे। दूसरी बार बुलाने के बावजूद दोनों पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। इसके बाद हम गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत पहुंचे।"
विभाग का कहना है कि एक्का के पास 3.73 करोड़ और राय के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications