किताब पर नहीं 'सोच' पर प्रतिबंध : जसवंत
शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हाने से पहले जसवंत ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "पुस्तक पर प्रतिबंध लगाए जाने से मैं बेहद दुखी हूं। सलमान रुश्दी की 'सेटेनिक वर्सेस' पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। जिस दिन से हम किताबों पर प्रतिबंध लगाना आरंभ कर देंगे उसी दिन से सोचने पर भी प्रतिबंध लगा देंगे।"
सूत्रों के मुताबिक जसवंत द्वारा अपनी पुस्तक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की आलोचना किए जाने से नरेन्द्र मोदी नाराज थे। बुधवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताई थी।
गुजरात सरकार के प्रवक्ता जयनारायण व्यास ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि जसवंत की किताब पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि उसमें सरदार पटेल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी किताब को गुजरात में बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications