'लाल सलाम' भेजने वाली छात्रा गिरफ्तार

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति लक्ष्मण चतुर्वेदी को धमकी भरा एसएमएस भेजने के आरोप में बुधवार देर रात सुरगुजा जिले से अर्चना गोस्वामी नाम की छात्रा को गिरफ्तार किया गया।
बीएससी सेकेंड इयर की छात्रा
अर्चना ने चतुर्वेदी को भेजे एसएमएस में कहा था कि हाल ही में उन सभी छात्रों को उर्तीण घोषित कर दें, जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से मूल्यांकन के लिए भेजा गया था।
अपराध शाखा के साइबर सेल के अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्चना ने चार अगस्त को चतुर्वेदी को एसएमएस भेजा था, जिसके अंत में उन्होंने 'लाल सलाम' लिखा था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान छात्रा ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार अर्चना बीएससी की परीक्षा में तीन बार असफल हो गई थी और उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को फिर जांच करने के लिए आवेदन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications