लॉकरबाइ बमकांड के दोषी की रिहाई की अमेरिका को मिली जानकारी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीएनएन ने विदेश विभाग के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि 57 साल के बासत अल मगराही को स्कॉटलैंड के अधिकारी रहम के आधार पर रिहा कर रहे हैं। अल मगराही कैंसर से पीड़ित है और ज्यादा दिन जीवित बचने की उम्मीद नहीं है।

अल-मगराही के समर्थकों की दलील है कि उसे लीबिया में अपने परिजनों के पास जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। अमेरिकी अधिकारी उसकी रिहाई का विरोध कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को कहा था कि उसकी रिहाई स्कॉटलैंड की भूल होगी।

हिलेरी ने कहा था, "ऐसे जघन्य अपराध में शरीक होने के सबूतों की वजह से जेल में बंद व्यक्ति की रिहाई जाहिर तौर पर गलत होगी। हम स्कॉटलैंड के अधिकारियों को यह कदम नहीं उठाने के लिए कह रहे हैं और उम्मीद है कि वे ऐसा नहीं करेंगे।"

अल मगराही को वर्ष 2001 में दोषी करार दिया गया था और उसे इसके लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसकी पुष्टि करने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना ही कहा है कि इस बारे में फैसले की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+