किसानों को सूखे से निपटने के गुर सिखाएगी बिहार सरकार
राज्य के कृषि विभाग के निदेशक बी़ राजेन्द्र ने गुरुवार को बताया कि सभी सूखाग्रस्त जिलों के प्रखंडों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिकों का एक दल भी जाएगा। यह दल प्रखंड स्तर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं की जानकारी देगा।
राजेन्द्र ने बताया कि दल किसानों को सूखे के दौरान बोई जाने वाली फसलों, मिट्टी, पानी का प्रयोग कैसे और कब, बीज की उपलब्धता जैसी जानकारियों से अवगत कराएगा। प्रत्येक प्रखंड में इस कार्यक्रम की शुरुआत 24 अगस्त को हो जाएगी।
राजेन्द्र ने बताया कि किसान पारंपरिक खेती से अलग हटकर खेती करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, इसी को ध्यान में रखकर उन्हें जागरूक बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। इस योजना में जिलों में नियुक्त कृषि वैज्ञानिकों के अलावा अवकाश प्राप्त कृषि अधिकारी या बेरोजगार कृषि स्नातकों की भी सेवा भी ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications