हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित
शहर में बारिश गुरुवार सुबह आरंभ हुई। पंजागुट्टा, खराताबाद, लकड़ी का पुल, इर्रम मंजिल, मेहदीपटनम, टोली चौकी, दिलसुखनगर और कई अन्य इलाकों में पानी जमा हो जाने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
नदीम कालोनी, राजेंद्रनगर, अट्टापुर, शिवाजीनगर, प्रभाकरनगर, इम्तियाजनगर और अन्य कई इलाके के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पानी के खतरे के निशान पर पहुंचने से पहले ही बुहत सारे लोगों ने सुरक्षित इलाकों का रुख कर लिया। कई लोग पानी के कम होने की प्रतीक्षा में छतों पर बैठे देखे गए।
राज्य के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें आदेश दिया कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications