परमाणु, रासायनिक व जैविक हमलों निपटने को हमें तैयार रहना चाहिए : मंत्री
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में राजू ने कहा, "भविष्य में ऐसी संभावना है कि आतंकवादियों के हाथ परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियार लग जाएं। इससे बचने के लिए हमें उचित और पर्याप्त कदम उठाने चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हमें किसी भी ऐसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना चाहिए। सुरक्षा संबंधी किसी भी खतरे से निपटने के लिए हम पर्याप्त कदम उठाने को तैयार हैं।"
चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक बड़ी शक्ति होने के नाते चीन इस दिशा में आगे बढ़ेगा और अपनी सैन्य शक्ति में इजाफा करेगा।"
उन्होंने कहा, "हमें चीन को संदेह का लाभ देना होगा ताकि वे अपने समुद्री किनारों को सुरक्षित रखने के उपाय करे क्योंकि यह ऊर्जा आपूर्ति का रास्ता है। लेकिन इसे हमारे लिए खतरा नहीं बनना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications