हत्या के आरोपी पूर्व सांसद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पटना पुलिस तथा दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र सिंह की हत्या के मामले में विजय कृष्ण और उनका बेटा मुख्य आरोपी है।
दोनों पर आरोप है कि पटना के एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दोनों ने मिलकर गत 23 मई को सत्येन्द्र सिंह की हत्या कर दी थी तथा शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने उक्त शव को 11 जून को गंगा नदी से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस विजय कृष्ण के अंगरक्षक उमेश सिंह तथा नौकर गगन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications