दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी में स्वाइन फ्लू से 31 साल के एक पुरुष और 38 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन. के. चतुर्वेदी ने बताया कि गुड़गांव निवासी सम्राट पांडेय की गुरुवार को मौत हो गई। उसे चार दिन पहले इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था और उसके हृदय और फेफेड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि सम्राट की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई।
इससे पहले बुधवार रात रेणु गुप्ता नाम की महिला की मौत हो गई। देश में एच1एन1 से संक्रमित लोगों की संख्या 2000 से ज्यादा हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications